ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा से आमजन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं-ओमप्रकाश यादव मंत्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*गांव जाखनी व जैलाफ में किया ग्रामीणों से जन संवाद*
विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा की कड़ी में वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव जिला के गांव जाखनी व जैलाफ पहुंचे। संकल्प यात्रा के दौरान इन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि श्री यादव ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही लाभार्थियों से बातचीत की।
*इन कार्यक्रमों में नागरिकों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।*
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अपने लगभग साढ़े 9 साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों के दौरान हम सबको मिलकर इस देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है। इसी उद्देश्य से सरकार हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।
*मंत्री ओमप्रकाश यादव ने नागरिकों से आह्वान किया कि वह जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टाल पर जाकर योजनाओं की जानकारी लें। इसके अलावा जो मौके पर ऑन द स्पॉट सेवाएं दी जा रही हैं, उसका फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया है। अब गरीब नागरिकों को दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि उनके घर द्वार पर ही कार्य हो रहे हैं।*

Subscribe to my channel


