अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के शारदा नगर के जल जीवन मिशन की लगभग 12 किलोमीटर की रोड में जमकर भ्रष्टाचार

संजय कुमार पांडे प्रदेश प्रमुख उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी के शारदा नगर के जल जीवन मिशन की लगभग 12 किलोमीटर की रोड में जमकर भ्रष्टाचार सिर्फ कागजों में काम धरातल पर खानापूर्ति  जल जीवन मिशन झमपुरवा से कलिकापुर तक लगभग 12 किलोमीटर में कागजों में काम धरातल पर सिर्फ खानापूर्ति एवं जमकर भ्रष्टाचार आपको बताते चलें जिला लखीमपुर खीरी के शारदा नगर की बड़ी नहर पर झमपूरवा से कलिकापुर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा रोड का निर्माण करवाने हेतु आदेश पारित किया गया है जिस रोड के बनाने में सरकार के द्वारा बहुत मोटा पैसा मंजूर हुआ है मेरी टीम मौके पर पहुंची मगर कोई भी जिम्मेदार सदस्य मौका मुआइना पर नहीं मिला मेरी टीम ने दो जगह मौका मुआइना किया दोनों जगह मौरंग गिट्टी तारकोल मिलाने का मशीन द्वारा काम चल रहा था मगर किसी ने कोई बात नहीं की और टीम को बताया गया की जिम्मेदार सदस्य जैसे ठेकेदार मुनीम मुंशी बेलदार जई महोदय नहीं है हमको जैसा बताया गया है अपने विवेक से हम उसी प्रकार मजदूर लोग काम कर रहे हैं आप समस्त उत्तर प्रदेश एवं भारत देशवासियों को अवगत करना है जहां पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं होगा वहां पर काम अच्छा कैसे हो सकता है इस रोड के निर्माण में क्षेत्र वाशियो में काफी आक्रोश व्याप्त है आदरणीय योगी जी एवं माननीय मोदी जी से लगाई अच्छी रोड बनवाने की गुहार आनेको ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों को इस रोड से उज्जवल भविष्य की आस बंधी हुई थी जो जई एवं कुछ अधिकारियों एवं कुछ कर्मचारियों की एवं ठेकेदार की मिली भगत से उम्मीद पर पानी फेर दिया गया है रोड के बनाने में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार एवं शासन और प्रशासन को लगाया जा रहा है बहुत बड़ा चूना जिस प्रकार से सूबे के मुखिया आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश पारित किए हैं उन आदेशों की उड़ाई जा रही है खुले आम धज्जियां विभाग के आला अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान लग रहा है योगी जी का नहीं रह गया डर योगी जी एवं मोदी जी का है संकल्प रोड़ों का होगा कायाकल्प यदि इस प्रकार से रोड़ों का निर्माण होगा तो आदरणीय योगी जी एवं माननीय मोदी जी का सपना कैसे पूरा होगा सूत्रों के मुताबिक खजुरिया छाप नोटों के चक्कर में नहीं ले रहा कोई अधिकारी संज्ञान जिस प्रकार से रोड का निर्माण हो रहा है इस प्रकार के निर्माण से 6 माह में टूट जाएगी रोड इस रोड के निर्माण बनाने में मौरंग की जगह पर मिट्टी डाली गई सिर्फ दिखावा के लिए मात्र ऊपरी सत्ह में मौरंग डाली गई पत्थर गिट्टी जीरा तरकोल मौरंग हर एक वस्तु में की गई खाना पूर्ति नहीं हो रहा मानक के अनुसार कोई भी काम मन माने ढंग से बनाई जा रही रोड उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस विषय में उचित संज्ञान ले एवं अति शीघ्र उचित कानूनी कार्रवाई करें अब देखना होगा खबर चलने पर शासन एवं प्रशासन के द्वारा उपरोक्त विषय में क्या संज्ञान लिया जाता है आप सभी बने रहिए हमारे साथ पुनः इस विषय में बराबर अवगत कराते रहेंगे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button