ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा से जन-जन तक पहुंच रहा सरकारी सेवाओं का लाभ-डाॅ अभय सिंह यादव

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

  विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा से जन-जन तक पहुंच रहा सरकारी सेवाओं का लाभ-डाॅ अभय सिंह यादव

*यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी*

             जिला महेंद्रगढ़ में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा लगातार जन-जन तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसमें शामिल हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ले रहे हैं। मंगलवार को यह यात्रा नारनौल खंड के गांव बलाह खुर्द, दौचाना, नांगल चौधरी खंड के गांव इकबालपुर नंगली, नेहरू नगर, कनीना खंड के गांव नांगल हरनाथ, बुचावास तथा महेंद्रगढ़ खंड के गांव बसई व बास खुडाना गांवों में पहुंची।

                  *इस दौरान गांव बलाह खुर्द व दौचाना में नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। वहीं इकबालपुर नंगली व नेहरू नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, गांव बसई व बास खुडाना में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र, नांगल हरनाथ में सरपंच अंग्रेज देवी व बुचावास में एसईपीओ कृष्णपाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।*

                   इस मौके पर विधायक डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर व्यक्ति को विकसित राष्ट्र की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है।

             *संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। आवेदन के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी इन गरीबों के कागजात भी पूरे करवा रहे हैं।*

           इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि इस यात्रा के दौरान नागरिकों को उनके घर द्वार पर जाकर सरकार सेवाएं दे रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

             *इस अवसर पर गांव दौचाना में एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, बीडीपीओ रेनू लता यादव, एसईपीओ अंकित, सरपंच दौचाना डा. मूलचंद, पंच सुरेंद्र राजपूत, हरिराम मास्टर, कैप्टन रोहतास सिंह राजपूत, बाबूलाल, दिनेश राजपूत, वीर सिंह ठेकेदार, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, प्रदेश सरपंच संगठन के उप प्रधान प्रवीण यादव, सुभाष यादव एडवोकेट, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण यादव माजरा के अलावा विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के साथ गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button