अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भूमि घोटाला: न्याय की मांग में संस्थापक योगेश पालीवाल का संघर्ष

 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

आज दिनांक 05.12.2023 को उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के संस्थापक / अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने जिलाध्यक्ष महोदय को ज्ञापन देकर बताया कि बीघा वाके रोड नंबर 5 बीकानेर, खसरा नंबर पुराना 631/156 तादादी 40 नया खसरा नंबर 312,314,325, 327 ता 341 कुल खसरा 18 किशमीदेसर रोड नंबर 5 बीकानेर की सही जांच कर भूमाफियों व यूआईटी बीकानेर तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही प्रशासन नहीं कर रहा है।

इसमें यूआईटी को भूमाफियों के खिलाफ जो कार्यवाही करने के लिये कहां था वो आज तक नहीं हुई है। और जांच में मामला फर्जी पाया गया है। इसमें जो लोग बसे हुए है वह लोगों महंगे भाव में प्लोट बेच रहे है इसमें जो भी प्लोट बाकी रहे है उनका नाप तोल करके आप श्रीमान् बीकानेर कलेक्टर, बीकानेर तहसलदार, बीकानेर एस. डीएम व यूआईटी आदि को आदेश दिया जाये की जो भी प्लोट बाकी बचे है उनको अपने कब्जे में लेकर अपने बोर्ड लगाये। आपने यूआई.टी और बीकानेर तहसीलदार को आपने 3-4 पत्र जो जारी किये हैं जिसका खसरा न. पुराना 631/156 तादादी 40 बीघा वाके रोड न. 5. बीकानेर नया खसरा 312, 314, 325, 327 ता 341 कुल खसरा 18 किशनीदेसर रोड न 5 बीकानेर में स्थित है। उक्त संबंध आपने जो यूआईटी व बीकानेर तल्सीलदार को जो पत्र जारी किये है उनकी उन्होंने आपके आदेश की पालना नहीं की। यह मामला 400 करोड रूपये का है। इसमें बड़े-बड़े कर्मचारी भूमाफियों के साथ मिले हुए है इसी लिये तो आपके आदेश की पालना नहीं हो रही है। जिला कलेक्टर ने आपके आदेश की पालना करवाने के लिये बीकानेर तहसीलदार को 4 पत्र दे दिये है। फिर भी बीकानेर तहसीलदार ने आदेश की पालना नहीं की है। प्रार्थी ने जिला कलेक्टर महोदय जी के यहां आर.टी.आई भी लगा रखी है। प्रार्थी ने बीकानेर यू.आई.टी के अन्दर क्या कार्यवाही की है उसके संबंध में दिनांक 30.10. 2023 को नकल फार्म लगाया था जिसके संबंध में उचित जवाब नही मिला है। प्रार्थी बीकानेर तहसीलदार के यहां 2 आरटीआई लगा रखी है उसका भी समय पूरा हो गया है और ना ही कोई जवाब मिला है। और हमने आपके यहां भी आरटीआई दिनांक 30.10.2023 को लगा रखी है उसमें भी प्रार्थी को कोई जवाब नहीं मिला है। फिर बीकानेर तहसीलदार को बीकानेर कलेक्टर साहब के द्वारा एक पत्र क्रमांक एफ 12-12 (2) राजस्व 23 दिनांक 11.05.2023 को जारी किया है बीकानेर तहसीलदार ने इसमें आपके आदेश की पालना नहीं की है। उक्त पत्र के संबंध में दिनांक 01 12.2023 को एक आर टी आई भी लगा रखी है। उक्त सभी आदेशों को देखते हुए यह लगता है की बीकानेर जिले में भूमाफियो का राज हो चुका है। अब आप यूआईटी व बीकानेर तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करें और आप इनसे उक्त खसरो के बारे में सारी जांच करे क्योंकि सारा मामला फर्जी पाया गया है आप श्रीमान् जी के पहले जो आपके पद पर थे उनके द्वारा सारी जांचे करवाई जा चुकी है और सारा मामला फर्जी पाया गया है अगर यह मामला ज्यादा हाईलाईट होता है तो सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अगर इन भूमाफियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

  संस्थापक अध्यक्ष

योगेश पालीवाल

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button