ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

महंत बालकनाथ के चुनाव जीतने पर समर्थकों ने महावीर चौक पर लड्डू बांटे

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से अस्थल बोहर मठ के महंत बालकनाथ के चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने महावीर चौक पर जुलूस निकाल कर लड्डू बांटे।

महंत बालकनाथ के समर्थक कच्चागढ़ आश्रम के महंत रणविरानंद के नेतृत्व में डीजे के साथ जुलूस के रूप में महावीर चौक पर पहुंचे। समर्थकों को संबोधित करते हुए महंत रणविरानंद ने कहा कि तिजारा की जनता ने साम्प्रदायिक ताकतों को हराते हुए विकास को प्राथमिकता दी है। महंत बालकनाथ शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रहे हैं। अब राजस्थान में गुंडे और बदमाशों का कोई ठिकाना नही रहेगा।

इस अवसर पर डॉ पवन यादव, राजेन्द्र एडवोकेट, हेमन्त ठेकेदार, राजेंद्र गोद, असीम यादव, विक्की राव, राजू, अमित पंडित, संजय गोसाईं, यशु, सोनू मेई, रवि नसीबपुर व ढिल्लू ठेकेदार आदि उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button