उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत छतरियां में ट्रैक्टर से चकरोड का हो रहा निर्माण कार्य

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

पंचायत छतरियां में ट्रैक्टर से चकरोड का हो रहा निर्माण कार्य

– मनरेगा एक्ट के धज्जियां उड़ाने में प्रधान एवं सचिव नहीं छोड़ रहे हैं कोई कोर कसर

– प्रधान एवं सचिव की मिली भगत से ट्रैक्टर का हो रहा है प्रयोग

सरकार की मंशा के विपरीत प्रधान एवं सचिव कर रहे हैं कार्य

*रुधौली बस्ती*: जहां एक तरफ प्रदेश सरकार जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देने का निर्देश दिया है वहीं दूसरी तरफ मनरेगा का बुरा हाल है। लाख दिशा निर्देश के बाद भी मनरेगा का कार्य ट्रैक्टर से करवाया जा रहा है। सब कुछ जानने समझने के बाद भी संबंधित जिम्मेदार मौन है,वहीं भुगतान भी मजदूरों को दिखाकर करवा लिया जा रहा है।रुधौली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतरियां गांव में पिच रोड से छोटेलाल के खेत से बगीचा तक बन रहे चकरोड निर्माण कार्य मे ट्रैक्टर द्वारा काम कराए जाने की बात ग्रामीणों ने बताई। यह चकरोड मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जाना है लेकिन ग्राम प्रधान एवं सचिव के मिली भगत से चकरोड कार्य में मनरेगा मजदूर के बजाय ट्रैक्टर से चकरोड का कार्य चल रहा है।जबकि शासन प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि चकरोड या मिट्टी का कार्य मजदूरों से ही कराया जाए मामले को लेकर जब संवाददाता ने खंड विकास रूधौली से संपर्क करने पर उन्होंने ने कहा कि उक्त प्रकरण की जानकारी हमें नहीं है।

बड़ा सवाल यह है कि अपने ही ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के कार्यों की ना जानकारी रखने वाले B D O रुधौली को संवाददाता द्वारा जानकारी देने के बाद संबंधित कार्य में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी या फिर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button