उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत पूर्व सचिव की मिलीभगत से हुआ अजब भ्रष्टाचार
विकासखंड गौर बस्ती ग्राम पंचायत डेंगरहा में खेला गया भ्रष्टाचार का खेल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती (गौर )। उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के विकासखंड गौर मे पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व पंचायत सचिव की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। यह मामला ग्राम पंचायत डेंगरहा का है।आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत डेंगरहा में स्थित सामुदायिक शौचालय विगत 2020/2021 में पूर्व प्रधान हरिवंश के प्रतिनिधि तथा पूर्व पंचायत सचिव कौशल किशोर पांडे की
देख रेख में 6 लाख ,95 हजार के बजट में बनवाया गया जो 2 वर्ष 6 माह बीत जाने के बाद भी कंप्लीट नहीं हुआ यहां तक की सेफ्टी टैंक का जो टंकी बना है उस पर ढक्कन तक भी नहीं लगा है दरवाजे टूटे हुए है पाइप की सप्लाई पूरी नहीं है ना तो टंकी में पानी की सप्लाई है न तो मोटर लगा है इससे पता चलता है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर था गांव के समीप बने हुए शौचालय का इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ उसमें ताला ही बंद रहता है जब इस बारे में वर्तमान प्रधान एजाज खान से पूछा गया की शौचालय अभी तक क्यों नहीं खुला है तो उन्होंने बताया कि अभी यह कंप्लीट नहीं है मुझे चार्ज नहीं मिला है।
इसी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन भी 2020/21 में इन्हीं लोगों के द्वारा बनवाया गया था जिसका बजट 13, लाख 79 हजार था आज तक अधूरा ही पड़ा रहा इसमें लंबे पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है इसमें कुछ ब्लॉक के अधिकारी भी शामिल थे तथा भ्रष्ट व्यवस्था के कारण यह आज तक अधूरा रह गया।
इसी ग्राम पंचायत के शिकायतकर्ता ओवेदुदवारी उर्फ सैदा हुसैन खां ने बताया कि ग्राम पंचायत में जो एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ करके खड़ंजा पूर्व प्रधान अयोध्या सिंह ने 2011/2015 के बीच लगवाया था जो अलग-अलग सड़क चार से पांच सौ मीटर तक बना हुआ था उस पर भी मरम्मत के नाम पर पूर्व सेक्रेटरी कौशल किशोर पांडे एवं पूर्व प्रधान हरिवंश के जनप्रतिनिधि द्वारा मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया निकाल लिया गया है जब इसकी जांच हुई तो पता चला की कोई भी मरम्मत इस सड़क पर आज तक नहीं हुआ है इसी ग्राम पंचायत के गांव मस्जिद पूरवा में इंटरलॉकिंग के नाम पर 2019/20 में पूर्व सचिव के के पांडे एवं पूर्व प्रधान हरबंस के प्रतिनिधि द्वारा लाखों रुपया निकाल लिया गया था जब कंप्लेंट हुआ ओवेदुदवारी उर्फ सैदा हुसैन खां के द्वारा जांच हुई तब पता चला कि इंटरलॉकिंग नहीं लगा है यह लोग अपने बचने के लिए 16 /17 नवंबर 2023 के रात दिन मिलाकर पूर्व सचिव एवं प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जल्दी-जल्दी इंटरलॉकिंग लगवा रहे थे इसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया जो अधूरा है मानक के विपरीत है अपनी कमी छुपाने के लिए एवं भ्रष्टाचार से बचने के लिए ऐसा किया गया जब इस बारे में पूर्व प्रधान अयोध्या सिंह ने बताया कि मैं अपने कार्यकाल में ग्राम सभा में तीन से चार सौ मीटर तक खड़ंजा लगवाया था उस पर आज तक किसी भी प्रकार की मरम्मत नहीं हुई है।
इसके बाद तत्कालीन प्रधान हरिवंश से जब पूछा गया कि इस पर मरम्मत के नाम पर पैसा निकाला गया है जब काम ही नहीं हुआ तो उन्होंने बताया कि मैं तो पढ़ा लिखा नहीं हूं केवल मैं नाम मात्र कहने के लिए प्रधान था मेरा काम मेरे जनप्रतिनिधि अब्दुल शाहिद उर्फ बब्बू खान काम देख रहे थे जो लिखित में उनको जनप्रतिनिधि बनाया गया था मैं तो केवल सरकार द्वारा दिया गया वेतन ही पाता था सिक्रेटरी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर ही काम देखते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि सिक्रेटरी कौशल कुमार पांडे तथा प्रधान प्रतिनिधि शाहिद उर्फ बब्बू खान ने ही अपने कार्यकाल में लंबे पैमाने पर लाखों का घोटाला किया है इन्हीं लोगों के द्वारा कंपोजिट विद्यालय में भी शौचालय बनवाया गया है जो जर्जर हालत में है इसके संबंध में पेपर में खबर भी छपी थी इन्हीं सब कारणों से ग्राम पंचायत डेंगरहा का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है इसकी जांच भी हुई है और आगे के लिए जांच के लिए शिकायतकर्ता द्वारा लिखा भी गया है लेकिन कुछ ब्लॉक के अधिकारी भ्रष्टाचारी नहीं चाह रहे हैं कि इस पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। तथा चल एवं अचल संपत्ति से रिकवरी भी इन लोगों से कराई जाए।

Subscribe to my channel


