अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालयो में हुआ करोड़ों का घोटाला

स्वच्छता अभियान के तहत जिले में व तहसील में और ग्रामीण क्षेत्रों में जो स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनाए गए थे। इनको बनाने में सरकारी खजाने पर करोड़ों का बोझ सरकारी खजाने पड़ता है। ओर ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ भारत का उदय होगा पर हकीकत जब सामने आई तो देखकर रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई जहां पर ना तो कोई पानी की व्यवस्था है । ना कोई उनका सही तरीके से उपयोग किया गया है और कहीं-कहीं देखने में मिला है कि ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा कार्य करके पैसे निकाल कर उनको उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। किस तरह आप देख सकते हो मध्य प्रदेश के रामपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम चचोर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाता हुआ जो शौचालय बनाया गया है वह एक तरह से खोखला ही साबित हुआ जो नवंबर 2020 को बनाया गया था।जहां ठेकेदार द्वारा कोई व्यवस्था न की गई है। यह एक तरह से सरपंच सचिव व ठेकेदार की मिली भगत से सरकारी खजाने को लूटने का कार्य किया गया है जिसकी राशि लगभग 3 लाख 37 हजार के आसपास हैं इतना रुपया सरकारी खजाने पर बोझ डालने के बावजूद भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। और आज तक इस शौचालय का किसी ने कोई उपयोग नहीं किया है,, आप देख सकते हैं वीडियो के माध्यम से की इस शौचालय में ना तो नल फिटिंग किए गए हैं । ना पानी की और टंकी की व्यवस्था की गई है ।और ना ही कोई वाशिंग अन्य सुविधा दी गई है। शौचालय के नाम पर सरपंच सचिव व ठेकेदार ने मिलकर किया भारी भ्रष्टाचार
दशरथ माली व अज़ीमुल्ला की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


