ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का हुआ समापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन शुक्रवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन व निर्देशन में डिजिटल युग में पुस्तकालय का महत्त्व विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

             *विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी एच ने संदेश के माध्यम से राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के सफल आयोजन के लिए पुस्तकालय टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के समन्वयक एवं उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने बताया कि आज के डिजिटल युग में लेखन कौशल और रचनात्मकता को बेहतर बनाने के लिए पुस्तकालयों का उपयोग कैसे किया जाए।*

                 विश्वविद्यालय की सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम साझा किये। उन्होंने विषय के संबंध में अपना दृष्टिकोण प्रतिभागियों से साझा किया। कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आज की पीढ़ी के लिए पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

               *विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय तथा अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्नेहसता कार्यक्रम में निर्णायकों के रूप में उपस्थित रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्वेता राठी ने प्रथम, हृषिकेश प्रधान ने द्वितीय तथा रक्षित राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।*

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button