उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीएम और सीएम पर अर्मादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई – नितेश शर्मा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*बस्ती*- प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ पर अर्मादित टिप्पणी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।
आपको बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे । बाइक रैली के दौरान शिक्षा विभाग के कुछ अध्यापकों ने प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया था । सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम के खिलाफ अर्मादित टिप्पणी वायरल होने के बाद भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने आपत्ति दर्ज करते हुए इस प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की मांग किया था नितेश शर्मा ने अपने ट्विटर , फेसबुक एवं सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्ट को सार्वजनिक करते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर इस प्रकार की अर्मादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था । जिसकी जांच कोतवाल विनय पाठक को मिली थी कोतवाल विनय पाठक ने भाजपा नेता नितेश शर्मा से कहा था कि पहले नारेबाजी में शामिल कर्मचारियों की जांच कर पुष्टि होगी कि किस विभाग के कर्मचारियों ने पीएम एवं सीएम को अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की थी । जांच के बाद सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम और सीएम को अशब्द कहने वाले कर्मचारियों की पुष्टि हो चुकी है वे शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं । शिक्षा विभाग के कर्मचारी होने की पुष्टि होने के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार द्वारा संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा – दफा करने में लगे हैं । वही कोतवाली पुलिस भी पीएम और सीएम को अशब्द नारेबाजी करने के मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने में जुटी हुई है । पीएम और सीएम को खुलेआम अर्मादित भाषा का प्रयोग वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकों लेकर पूरे देश में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं । इस सम्बन्ध में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यदि उक्त मामले में कोतवाली पुलिस एवं शिक्षा विभाग द्वारा जल्द कोई कार्रवाई नही की गयी तो हम उक्त मामले को शासन स्तर के माध्यम से कार्रवाई करायेगें ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button