LIVE TVचंडीगढ़देशधर्महरियाणा

जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते, उनके लिए गांव में गाय पालने हेतू पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए- गृह मंत्री अनिल विज

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते, उनके लिए गांव में गाय पालने हेतू पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए- गृह मंत्री अनिल विज*

*लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए- अनिल विज*

*पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है- विज*

*विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गौसेवा की*

चंडीगढ़, 20 नवंबर – हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने हेतू पीजी (पेईंग गैस्ट) खोली जानी चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए क्यांेकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है।

श्री विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

श्री विज ने इस अवसर पर कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गौसेवा के लिए गाय पालते थे, मगर आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार, पहले घर में फूल उगाते थे, अब कैकटस लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते है और जो पालन करती है, उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है।

गृह मंत्री विज ने बताया कि गौशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

——-

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button