देशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

भगवान महावीर पार्क नारनौल में गोपाष्टमी पर लगा अन्नकूट का विशाल भंडारा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

भगवान महावीर पार्क नारनौल में गोपाष्टमी पर लगा अन्नकूट का विशाल भंडारा
हिंदुओं के प्रसिद्ध गोपाष्टमी पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर पार्क नारनौल में श्रीमती शांति देवी मंगतु राम अग्रवाल ट्रस्ट के सानिध्य में मुख्य ट्रस्टी सेठ रतनलाल अग्रवाल (चिम्मन) के द्वारा विशाल अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया जाता है।
*अन्नकूट के प्रसाद में मूंग, बाजरा, चावल, मिक्स सब्जी व कढ़ी का प्रसाद बनाकर वितरित किया जाता है। इस दिन लोग गौशालाओं में गउओं के लिए सवामणी इत्यादि करते हैं। महिलाएं गउओं की पूजा कर उनकी आरती उतारती है और तत्पश्चात ही वे अन्नकूट का भोजन ग्रहण करती है।*
गौरतलब है कि सेठ रतनलाल पूर्व पार्षद एवं पूर्व प्रधान श्री अग्रवाल सभा नारनौल, जिनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजना अग्रवाल नारनौल नगर परिषद की पूर्व में चेयरपर्सन रह चुकी है। वे इसके अतिरिक्त दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर तथा संक्रांति के पर्व पर भी कचोरी और देसी घी के मूंग के हलवे का विशाल प्रसाद का आयोजन हर साल करते हैं। शहर में धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए उनका कोई सानी नहीं है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button