उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती
Basti News भगवान श्री राम के आदर्शों पर दर्शक चलने का करे प्रयास – विजय शंकर सिंह ग्राम प्रधान

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*खुशहालगंज दुबौलिया*- गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 14 नबम्बर से आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज द्वारा रामलीला मंचन में चौथे दिन राजा दशरथ प्रतिज्ञा व राम वन गमन का मंचन चुने हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया । राजा दशरथ ने अपने दिये हुए वचनों का पालन दृढ़ता से किया । राजा दशरथ के आदर्शों से सीख मिलती है कि प्रत्येक स्त्री – पुरुष का कर्तव्य है कि अपने द्वारा दिये गये वचनों का पालन दृढ़ता से करना चाहिए अर्थात् अपने दिये गये वचनों से हटना / भूलना नहीं चाहिए । ग्राम पंचायत खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने बताया कि आदर्श रामलीला मंचन कराने का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्श का प्रचार प्रसार करना है और भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है । आदर्श रामलीला समिति के द्वारा रामलीला का मंचन होने से दुबौलिया क्षेत्रवासियों पर रामलीला का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है । ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने आदर्श रामलीला समिति में सहयोग करने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया । आदर्श रामलीला समिति के द्वारा रामलीला मंचन के चौथे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रकुमार सिंह,ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह, विनोद यादव,प्रवीण कुमार सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, हरिश्चंद्र चौधरी, पंकज सिंह, जगदम्बा सिंह, सुमंतपाल सिंह, राजकुमार सिंह,रामकुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, शिव कुमार चौधरी , तेजभान सिंह आदि भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


