उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

Basti news प्रख्यापित आदेशों के अनुपालन में एसडीएम रुधौली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। जनपद में जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन के क्रम में उप जिला अधिकारी रुधौली आशुतोष तिवारी द्वारा गुरुवार को सीएचसी रूधौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दवा वितरण कक्ष एक्स-रे रूम ओपीडी कक्ष उपस्थिति पंजिका एवं अस्पताल परिसर की साफ सफाई का घंटो से निरीक्षण करते हुए अधीक्षक अमित कनौजिया से अस्पताल संबंधित जानकारी ली गई। यूपी जिला अधिकारी ने च से निकलकर निजी पैथोलॉजी सेंटर का क्रमवार निरीक्षण किया जिस दौरान फिजियोथैरेपी सेंटर रजिस्टर्ड न होने के कारण बंद कर दिया गया हॉस्पिटल लाइफ लाइन रजिस्टर्ड पाया गया डॉक्टर और टेक्नीशियन की अनु स्थिति जानने पर बंद कर दिया गया

पैथोलॉजी रजिस्टर्ड पाया गया जिस पर शहजाद साह टेक्नीशियन उपस्थित पाए गए, चौधरी मेडिकल स्टोर रजिस्टर्ड पाया गया जहां पर फार्मासिस्ट भी उपलब्ध पाए गए Iएसडीएम के निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी सेंटर संचालकों एवं निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। तो वहीं दूसरी तरफ जांच की सूचना पूरे नगर पंचायत में आग की तरह फैल गई जिससे अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी,अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित नर्सिंग होम बंद करके फरार हो गए।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button