खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

महंत बालक नाथ योगी ने तिजारा विधानसभा में किया जनसंपर्क,

कहा "कांग्रेस के कुशासन का जनता देगी आगामी 25 नवंबर को जवाब

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा विधानसभा से प्रत्याशी महंत बालक नाथ योगी ने आज क्षेत्र के झिवाणा, बनवन, गोधान, खिजूरीवास, मिलकपुर गुर्जर इत्यादि स्थानों का दौरा करते हुए भाजपा के लिए जन समर्थन जुटाया, इस दौरान उन्होंने कहा कि तिजारा का सर्वांगीण विकास ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने ओड समाज से मिलकर बीजेपी को समर्थन देने की बात कहते हुए अधिक से अधिक वोटो से जिताने का आग्रह किया।

तिजारा विधानसभा के दौरान उन्होंने कहा कि

बहुत से क्षेत्रो में लंबे समय से विकास को दूर रखते हुए केवल तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति केवल बांटने और राज करने तक ही सीमित है, आजादी के बाद से ही कांग्रेस सरकार देश में रही लेकिन गरीब वंचित दलित के लिए कोई बड़ा कार्य नहीं हो सका ,उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति भी इसी के समान है, राजस्थान में हर वर्ग आज कांग्रेस से प्रताड़ित और दुखी है, महिला उत्पीड़न की अनेकों ऐसी घटनाएं हैं जिसके कारण संपूर्ण प्रदेश को देशभर में अपमानित होना पड़ा. उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरा रही है जहां बलिदान त्याग और समर्पण की अनेकों शौर्य गाथाएं हैं लेकिन आज जो वर्तमान में स्थिति कांग्रेस शासन में हुई है उसके कारण देश में आज संपूर्ण प्रदेश अपराध बलात्कार लूट हत्या जैसी घटनाओं में सिरमौर बना हुआ है।उन्होंने कहा कि तिजारा की जनता पिछले 5 वर्षों से अपहरण,लूट गैंगवार, फायरिंग जैसी बड़ी घटनाओं की सामना कर रही है पुलिस में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है, अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, ऐसी सरकार को बदल देना ही तिजारा सहित संपूर्ण राजस्थान के हित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सुशासन संपूर्ण देश देख रहा है ,माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य हो रहा है वह सभी के सामने है राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलने पर एक बार फिर संपूर्ण क्षेत्र को विकास की राह पर लाते हुए सुशासन स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button