अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा अंकूट के विशाल भंडारे सत्संग भजन का हुआ आयोजन नर सेवा नारायण सेवा है-गुरुदेव भास्कर

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा अंकूट के विशाल भंडारे सत्संग भजन का हुआ आयोजन नर सेवा नारायण सेवा है-गुरुदेव भास्कर
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा गोवर्धन पर अंकूट के विशाल भंडारे भजन सत्संग का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने श्री कृष्ण भगवान के वैदिक पूजन मंत्र उच्चारण से किया! संस्कार उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा दरबार सजाया गया! वही कालू राजा और पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! भंडारे में सुबह से शाम तक भक्तों की भारी भीड़ रही और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा नर सेवा नारायण सेवा होती है! गुरुदेव ने कहा हमें समाज कल्याण के परहित के कार्य करने चाहिए इससे परमात्मा की विशेष दया हमें मिलती है और जीवन से दुख दूर होते है! वही भंडारे में आए भक्तों ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज और पवित्र मनन दीप संस्थान के पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया! कार्यक्रम के दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा, वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा, हीरालाल लखेरा,मोहन योगी, मनोज जांगिड़, पंकज पवार, दुर्गेश उर्फ़ चिंटू योगी, ग्यारसी राम सैनी, अर्जुन कश्यप, सुमित वर्मा, भागीरथ भारद्वाज, पंडित राम अवतार शर्मा, राजेश कुमार,मोनू कुमार, कृष्ण प्रजापत, फूल सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण और मातृ शक्ति मौजूद रही!

Subscribe to my channel


