ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल के सभी मेंन चौराहों को सजाने तथा महावीर चौक के तीनों तरफ रोड के डिवाइडर पर लगे पोल पर रंगीन लाइटें लगाने का काम शुरु किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

      *नगर परिषद नारनौल ने दिपावली पर्व पर पार्षदों की मांग का संज्ञान लेते हुए चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी के निर्देश पर नारनौल के सभी मेंन चौराहों को सजाने तथा महावीर चौक के तीनों तरफ रोड के डिवाइडर पर लगे पोल पर रंगीन लाइटें लगाने का काम शुरु किया*

              दीपावली के पर्व पर नगर पार्षदों की मांग पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी ने शहर के प्रमुख चौराहों को सजाने का काम शुरू करवा दिया है तथा महावीर चौक के तीनों तरफ रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड व सिंघाना रोड पर डिवाइडर पर लगे पोलों पर तिरंगा लाइटों को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।

           *गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दिपावली के पर्व पर इन पोलों पर रंग बिरंगी लाइटें जला करती थी, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाते थे। बाहर से आने वाले लोग भी शहर की इन रंगीन लाइटों को देखकर बड़े उत्साहित होते थे। पिछले कुछ दिनों से ये लाइट बंद थी जिस पर नगर पार्षदों ने चेयरपर्सन महोदया से मांग की, जिस पर संज्ञान लेते हुए परिषद द्वारा लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button