ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
10 को दौंगड़ा अहीर में होगा जन विश्वास रैली का आयोजन : विधायक डा. अभय सिंह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मंडी, 9 नवंबर। नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर 2023 रविवार को दौंगड़ा अहीर में आयोजित होने वाली जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए नांगल चौधरी व नारनौल के बाद आज अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। बुधवार को गांव अटाली में हुए जनसंपर्क अभियान में उनके साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ यादव ने ग्रामीणों को निमंत्रण देते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार में 9 वर्षों तक लगातार काम किया है अब एक राजनीतिक रैली करने जा रहे हैं जिसमें उन्हें आपका सहयोग व समर्थन चाहिए। इसलिए 10 दिसंबर 2023 को दौंगड़ा अहीर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर उनकी ताकत बढ़ाए। गांव अटाली में सरपंच महोदय जीत पाल यादव तथा सभी ग्राम वासियों द्वारा फुल माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा विधायक पर फूल बरसाए।
डॉक्टर यादव ने बुधवार को
कई गांवों का दौरा किया।
इस दौरान उनके साथ अनेक गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


