गुनामध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की विशाल आम सभा संपन्न

गुना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गरजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , कहा कांग्रेस का बोरी बिस्तर बांध कर और ताला लगाकर चाभी सिंध नदी में फेंकना है

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

 •मध्यप्रदेश के एक करोड़ सीमांत किसानों के खाते में भेजे जा रहे है 12 हज़ार रुपए

कांग्रेस ने की बस ग़रीबों की राजनीति , ग़रीबों के जीवन बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया

अपनी रिकार्ड् चुनावों के लिए प्रसिद्ध व रोज़ लाखों की संख्या में सम्बोधित करने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र गुना में जनसभा को संबोधित किया । अपने सम्बोधन की शुरुआत उन्होंने सर्वप्रथम गुना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान टेकरी महाराज के जय जय कार से शुरुआत की , उन्होंने अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा , विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता , भारत के जन के प्रधान सेवक , हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गुना व पूरे ग्वालियर चम्बल की जनता के तहें दिल से स्वागत करता हूँ । आज आपके आगमन से समूचे अंचल में हर्ष और उल्लास दोगुणी हो है और दोगुणी इसलिए हुई है जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में मध्यप्रदेश है वही दूसरी तरफ़ मध्यप्रदेश के मन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है ।

पिछले 65 वर्ष में हुआ सिर्फ़ ग़रीबों का शोषण

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पर हमलावर हुए और कहा पिछले 65 वर्षों में केवल ग़रीबों की राजनीति हुई और शोषण किया गया और ग़रीबों का बस वोट लिया जाता रहा है और आज देश में ऐसा प्रधानमंत्री मिले है जिन्होंने पिछले 9 वर्षों में पूरे ग़रीबों के जीवन को बदलने का कार्य किया है ।

संकल्प से सिद्धि तक का करना होगा सफ़र

केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते है की सपनों का संकल्प बनाना होगा और संकल्प को सिद्धि तक ले जाना होगा । और आज उसी राह पर चलते हुए गरीब कल्याण योजना के तहत आज पूरे मध्यप्रदेश में 5.5 करोड़ और पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न पहुँचाया जा रहा है और प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से इसे पाँच और पहुँचाया जाएगा । एक एक गरीब के स्वास्थ्य का ख़्याल रखने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है , जिसमें पाँच लाख तक रोग में खर्च दिया जाता है । मध्यप्रदेश में पौने चार करोड़ आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी है उन ग़रीबों को मिल रही है जिन्हें कभी भी स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिली है । प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी ने ने उन्हें स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराई । केंद्रीय मंत्री ने उज्जवला योजना का भी किया ज़िक्र कहा पीएम मोदी के कारण 82 लाख घरों में मुफ़्त गैस कनेक्शन पहुँचा ।

प्रदेश के एक करोड़ किसानों के खाते में आते है 12 हज़ार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अभिभाषण में कहा , प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि से 6 हज़ार व प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री किसान योजना से 6 हज़ार मिलकार मध्यप्रदेश के एक करोड़ सीमांत किसानों के खाते में भेजे जा रहे है 12 हज़ार रुपए ।

 भाजपा का कमल का निशान भेज रहा प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों को 1250 रुपए

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा आज यहाँ हज़ारों लाड़ली बहने है इनकी ज़रूरतों को समझकर इस भाजपा के कमल के निशान ने 1250 प्रतिमाह देने की शुरुआत की है ।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा , की इस देश में धारा 370 रद्द करने का कार्य और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का किसी ने कार्य किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है । देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संसद में दिया तो वो भी मोदी जी ने दिया है । भारत के झंडे को भारत में भी मजबूती से गाड़ा साथ में जी20 की अध्यक्षता करके विश्व के देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को माँ भारती के माटी का दर्शन करा कर भारत के तिरंगे को विश्व पटल पर भी गाड़ दिया । देश और विदेश में भी गाड़ दिया और माँ भारती के तिरंगे को चाँद पर भी गाड़ के रख दिया है ।

इस साल तीन दिवाली हम मनाएँगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा इस साल हम तीन दिवाली मनाएँगे एक दिवाली 12 तारीख़ को , दूसरी दिवाली 3 दिसम्बर को जब मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से पुनः भाजपा सरकार बनाएँगे और तीसरी दिवाली जो भारत की जनता का सपना था इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना संकल्प बनाया और तीसरी दिवाली इस संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को करके तीसरी दिवाली बनाएँगे । तो आज हम सभी को संकल्प लेना है की मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएँगे और कांग्रेस का बोरी बिस्तर बांध कर और ताला लगाकर चाभी सिंध नदी में फेंक देंगे ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button