उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
न्याय के लिए दर – दर भटक रहा ग्राम प्रधान अजय सिंह

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
ग्राम प्रधान अजय सिंह ने योगी सरकार के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों पर मनमानी करने का लगाया आरोप
सरकारी कार्य के लिए ग्राम प्रधान अजय सिंह खा रहा है दर-दर की ठोकरे
– जब ग्राम प्रधान की ही नही हो रही है सुनवाई तो आम जनता की कैसी होगी सुनवाई – पीड़ित ग्राम प्रधान अजय सिंह
*कप्तानगंज*- बस्ती जिले के विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत फरेंदा सेंगर ग्राम प्रधान अजय सिंह ने योगी सरकार के अधिकारों एवं कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है । ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में जब ग्राम प्रधान की कहीं किसी कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही हो तो आम आदमी की किसी कार्यालय में सुनवाई कैसे होगी । ग्राम प्रधान सरकारी कार्य कराने के लिए आफिस – आफिस चक्कर काट रहा है लेकिन पूरा जिला प्रशासन दबंगों के दबाव में आकर नतमस्तक हो गया है । आपको बता दें कि ग्राम पंचायत फरेंदा सेंगर के राजस्व गांव भैरोपुर में दबंग हीरा लाल पुत्र राजाराम द्वारा डीही आबादी में चौराहे रास्ते पर टीन सेड रखकर पूर्ण रूप से रास्ते को कब्जा कर लिया है जिससे गांववासियों का रास्त बन्द हो गया है एवं गांववासियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है । ग्राम प्रधान अजय सिंह कप्तानगंज थाना पर दर्जनों बार शिकायत किया लेकिन कप्तानगंज पुलिस दबंगों से अपना सुविधा शुल्क लेकर मामले को रफा दफा कर दिया है अर्थात् राजस्व विभाग का मामला बताकर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल देता है । उपजिलाधिकारी हरैया , सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील स्तर पर , डीएम समेत मुख्यमंत्री से शिकायत किया है लेकिन पूरा प्रशासन रास्ते को खाली कराने में असफल है समस्त जिला प्रशासन दबंगों का सहयोगी बना हुआ है । ग्राम प्रधान अजय सिंह भाजपा सरकार के अधिकारियों / कर्मचारियों पर मनमानी कार्य करने का आरोप लगाया है ।
पूरे प्रकरण को लेकर एसडीएम हर्रैया से बात करने को उन्होंने बताया कि कब्ज जल्द से जल्द हटावा दिया जाएगा

Subscribe to my channel


