गुनामध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के गुना आगमन की तैयारियों से पूर्व कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारीयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को तीन जिलों के भाजपा प्रत्यायों के समर्थन में दशहरा मैदान में विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित

(जिला ब्यूरो चीफ :- विकास अन्नोटिया) 

गुना। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से 8 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दशहरा मैदान गुना में आगमन हो रहा। उनके आगमन पर भाजपा जनों का उत्साह देखने लायक है और गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिलों से हजारों की संख्या में उनकी विशाल आमसभा में सम्मिलित होने उत्साहित हे। तीनो जिलों में उनके आगमन को लेकर जिला अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप कर आमसभा को सफल बनाने का आग्रह किया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले के 10 विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 8 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विशाल आमसभा को संबोधित कर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने जनता से आग्रह करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के गुना आगमन से पूर्व उप्र बस्ती सांसद एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभाई हरीश दुवे, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठक कर हर वार्ड और प्रत्येक विधानसभा एवं सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को कार्य का विभाजन कर व्यवस्था सौंपी गई । साथ ही कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों से प्रधानमंत्री श्री मोदी की सभा में सम्मिलित होने पीले चावल देकर आग्रह किया जा रहा है। बता दे की प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशाल आमसभा को सुनने को तीनों जिलों से लगभग 1 लाख से अधिक की संख्या में जनता का आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button