उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आगामी 11 नवम्बर को सायंकाल 5 बजे गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती जनपद को वशिष्ठ नगर बनाने को लेकर पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा के तत्वधान में आगामी 11 नवम्बर को सायंकाल 5 बजे गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया है।

पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयदेव शुक्ल ने बीएनटी लाइव को बताया कि जब हम कही दूर दराज प्रदेश में जाते है।अपना परिचय बस्ती जनपद के निवासी के रूप में देते है तो अगला कहता है कि कौन सी बस्ती ? कैसी बस्ती? तो मन द्रवित हो जाता है, बहुत दुःख होता है।

उन्होंने कहा कि बस्ती जो कि महर्षि बशिष्ठ की धरती है अंतरराष्ट्रीय समालोचक आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की जन्मभूमि है। इसे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए “बशिष्ठ नगर” नामकरण को लेकर एक सामूहिक हनुमान चालीसा बृहद आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में करीब1100 सौ लोग शामिल होंगे शाम 5 बजे से 6.15 तक चलने वाले इस पाठ के बाद दीपदान का आयोजन किया गया है जिसमे प्रत्येक श्रद्धालु 11 दीपक तेल बाती के साथ आएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए राजन इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक राकेश चतुर्वेदी, सेंट्रल एकेडमी के निदेशक जे पी तिवारी,उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के निदेशक राजन शुक्ला, जीबीएम कान्वेंट के निदेशक संतोष सिंह,इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक कैलाशनाथ दूबे डीपीएस के निदेशक अमरमणि पाण्डेय,डॉन वास्को स्कूल के निदेशक राजेश मिश्रा,प्रॉक्सिस विद्या पीठके निदेशक प्रशांत पांडेय को आमंत्रित किया गया है।

आपको बताते चले कि इस कार्यक्रम को लेकर समाजसेवी नंदीश्वर दत्त ओझा,अमित सिंह RBS, संतोष शुक्ल, प्रशांत पांडेय, बशिष्ठ दूबे सुनील सिंह, प्रफुल्ल शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, गायत्री प्रसाद शुक्ल, संध्या दीक्षित, रीता पाण्डेय, कुसुमलता जायसवाल, अखिलेश दूबे, ज्ञानेंद्र पाण्डेय राजेश पाण्डेय द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button