अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
पुलिस थाना टपूकड़ा द्वारा वाछित अपराधियों की धरपकङ जारी

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी
* पुलिस थाना टपूकड़ा द्वारा वाछित अपराधियों की धरपकङ जारी
* करीब 10-12 वर्षो से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार
श्रीमान योगेश दाधीच IPS पुलिस अधीक्षक महोदय भिवाडी के आदेशानुसार श्री दिलीप सैनी RPS अति.पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री मुनेश RPS वृताधिकारी वृत तिजारा के सुपरविजन मे मन थानाधिकारी भगवान सहाय उ.नि. पुलिस थाना टपूकडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये करीब 12 साल पुराने कोर्ट केस नं. 23/565/2011 धारा 332,353 आईपीसी मे वांछित न्यायालय श्रीमान अति. न्यायाधीश (व.ख.) एवं अति. मुख्य न्यायिक मजि. तिजारा से जारी स्थाई वारण्टी मुस्ताक पुत्र श्री रायमल उर्फ रणमल जाति मेव उम्र 42 साल निवासी बाघर थाना तिजारा जिला खैरथल – तिजारा एवं करीब 10 साल पुराने कोर्ट केस नं. 23/1126/13 धारा 16/54 आबकारी अधि. मे वांछित न्यायालय श्रीमान अति न्यायाधीश (व.ख.) एवं अति. मुख्य न्यायिक मजि. तिजारा से जारी स्थाई वारण्टी रामसिंह पुत्र श्री लाभसिंह जाति रायसिख उम्र 60 साल निवासीबामनठेडी थाना शेखपुर अहीर जिला खैरथल तिजारा हाल निवासी धीरियाबास पुलिस थाना टपूकडा जिला खैरथल तिजारा को पुलिस टीम द्वारा गिरफतार किया गया है जिन दोनो गिरफ्तार वारण्टीयों को आज दिनांक 03-11-2023 को माननीय ग्राम
न्यायालय तिजारा में पेश किया जावेगा । गिरफ्तार स्थाई वारण्टी:-
1. मुस्ताक पुत्र श्री रायमल उर्फ रणमल जाति मेव उम्र 42 साल निवासी बाघर थाना तिजारा जिला खैरथल- तिजारा
2. रामसिंह पुत्र श्री लाभसिंह जाति रायसिख उम्र 60 साल निवासीबामनठेडी थाना शेखपुर अहीर जिला खैरथल तिजारा हाल निवासी धीरियाबास पुलिस थाना टपूकडा

Subscribe to my channel


