गुनामध्य प्रदेश

स्‍वीप गति‍विधि अंतर्गत मतदान केंद्र कमांक 15 गुना में मतदाताओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

(जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर) 

गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन व कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण राठी के मार्गदर्शन में मतदाता विशेष जागरूकता अभियान मिशन 50@230 कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 15 बीआरसी भवन गुना में मतदाताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ कराई गई। सभी ने उत्साह से 17 नवम्बर को मतदान करने में अपनी रूचि जाहिर की, साथ ही अपने परिवार, पडौसी एवं साथियों सहित लोकतंत्र की मजबूती के लिये वोट करने में हर्ष व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में आशुतोष श्रीवास्तव नोडल अधिकारी, स्वीप के गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, संजय सोनी, अवधेश अवस्थी, अजय श्रीवास्तव, महेंद्र राठौर, मो. राशिद फारूकी, समस्त BAG सदस्य, बीएलओ सलीम अहमद सहित मतदाता नारायण, मोहन, राजू, हरि सिंह, राजा, सुनील आदि उपस्थित थे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button