उत्तर प्रदेशगोरखपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर मोर्चा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने कन्याओं को भोजन कराएं

संवाददाता जयबीर सिंह
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर मोर्चा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने कन्याओं को भोजन कराएं
गोरखपुर। साहबगंज, गौरीशंकर मंदिर रोड,हरजन वस्ती के पास पीपीगंज, साहबगंज में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर मोर्चा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने नवमी तिथि को अपने आवास पर अनगिनत कन्याओं के चरणों को धोया, पूजा करी और भोजन के साथ दक्षिण देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संत धर्म दास महाराज की मुहिम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। तथा संत धर्म दास महाराज ने आशिर्वाद दिया कि धन्य है महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी जो सर्व समाज की कन्याओं को भोजन कराएं और आशिर्वाद लिया। भारत देश में सर्व समाज को जागरूक होना चाहिए क्योंकि किन्नर समाज की बहिन जब सर्व समाज को एकजुट करने में लगी है तो आप लोग क्यों नहीं कर रहे हो। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने कहा कि भारत देश को सनातन धर्म के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।तब संत धर्म दास महाराज अकेले गौ माता की सेवा और रक्षा का प्रण लेकर नंगें पैर भ्रमण कर रहे हैं तो हम सभी लोगों को उनका सहयोग करना चाहिए। संत समाज, किन्नर समाज, आदिवासी समाज, पिछड़े वर्ग और सर्व समाज के लोगों को जागरूक कर भारत देश में गौ माताओं की सेवा और रक्षा करनी चाहिए।