देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अनियंत्रित कंडम ट्रॅक की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक रतन लाल पटेल की मौके पर हुई मौत

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

अनियंत्रित कंडम ट्रॅक की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक रतन लाल पटेल की मौके पर हुई मौत

बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था का एक दुखद पहलू आज देवेंद्र नगर से 7 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इटवा दुबहियाँ मोड़ पर नजर आया जब एक ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 0648 जिसमे सैकड़ों अनाज की बोरी लदी थी उसने देवेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत शिक्षक रतन लाल पटेल पर लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी जिससे रतन लाल की मौके पर ही मौत हो गई,दुर्घटना इतनी भयावह थी की पार्थिव शरीर में केवल सिर ही सलामत बचा था बाकी हिस्से बुरी तरह से छतिग्रत हो गए थे।

पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर ट्रक अपने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

दुखद घटना के साथ एक गंभीर सवाल यह उठता है की आखिर जिस ट्रक के सामने के कांच तक न हो जिसकी बॉडी पूरी तरह से कंडम हालत में हो तो उसेआखिर कैसे फिटनिश मिलती हे क्या सारे नियम पैसे से सिथिल नजर आते हैं किसकी शह पर सड़कों पर बेलगाम दौड़ाया जा रहा था आखिर ऐसे वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र कैसे जारी हो सकता है?

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button