बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया जिसमें अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर स्वीप नोडल प्रभारी डॉ रामेश्वरी चौधरी ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर जी को पन्द्रह मोहर मतदाता जागरूकता की भेंट की। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिला बालोतरा के सभी उप पुलिस अधीक्षक कार्यालयों और थानों से जारी होने वाले आदेश में मतदान अवश्य करें की मोहर लगा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान में भूमिका निभाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर डीवाईएसपी नीरज कुमारी शर्मा, पचपदरा डीवाईएसपी श्री भूपेन्द्र जी, सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।साथ ही स्वयं सेवी संस्था कृष्णा सेवा संस्थान के श्री धर्मेन्द्र दवे, श्री प्रभुराम, श्री भंवरा राम उपस्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button