अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

आज पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव ने तूफानी चुनावी दौरा किया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

आज पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव ने धामावास, महेश्वरा, खुशखेडा, बड़ी करौली, समाध वाली करौली, धीरियावास में तूफानी चुनावी दौरा किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। अपनी उपलब्धियां बताते समय पूर्व विधायक ने का कि मैं आपके बीच का हूं आपका अपना हूं 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध रहता हूं और आप जो चाहे वह काम आप हाथ पकड़ कर करवा सकते हैं। यदि इस बाबा से कोई काम करवाने के लिए जाएंगे तो भी तीन से चार घंटा को बैठना पड़ेगा काम काम करवाने की बात तो दूर है हम जब साढे चार साल का कार्यकाल सांसद का देखते हैं पूरी पूरी विधानसभा में सांसद जी ने कोई काम नहीं किया है इतना ही नहीं टपूकड़ा अस्पताल और तिजारा हॉस्पिटल में एंबुलेंस की घोषणा करके गए थे आज तक वह एंबुलेंस की घोषणा भी पूरी नहीं हो पाई है किसी के सुख-दुख में आते नहीं है तो आगे क्या उम्मीद की जाएगी इनसे। उसके साथ ही यही निवेदन है कि मेरे व्यवहार को देखते हुए, मेरी कार्य करने की क्षमता और उपलब्धता को देखते हुए आपसे यही निवेदन है आपका बीच का हूं आप मुझे ही वोट दें और गांव-गांव जाकर मेरा प्रचार प्रसार करें और सभी को मेरे पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें धन्यवाद। इस दौरान पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह के साथ महेंद्र यादव पूर्व शिक्षा अधिकारी पूर्व सरपंच लुहादेरा, रामेश्वर सैनी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि तिजारा, अशोक यादव पूर्व सरपंच सलेमपुर दिनेश यादव सरपंच मसीत, रवि शर्मा सरपंच प्रतिनिधि महेशरा, महेंद्र पोसवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, पदम गोठडा, राजवीर यादव सलारपुर, रफीक सरपंच कमालपुर, हंसराज बोहरा, तेजराम कमालपुर, निहाल यादव कमालपुर, अभय सिंह कमालपुर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button