अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नवरात्रों में मां की विशेष आराधना से प्राप्त की जा सकती शक्ति और सिद्धि-गुरुदेव भास्कर

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा नवरात्रों के दिन बहुत विशेष होते हैं इस दौरान हम मां की विशेष पूजा आराधना करके शक्ति और सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं! गुरुदेव ने कहा सबसे पहले हमें देवी मां को भोग लगाना चाहिए उसके बाद स्वयं कुछ खाना चाहिए!गुरुदेव ने कहा नवरात्रों में हमें दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए और ओम दुम दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए इससे आदिशक्ति की विशेष दया मिलती है और दुखों से मुक्ति प्राप्त होती है! उन्होंने कहा इन दिनों में हमें सात्विक रहना चाहिए और तामसिक भोजन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए! मां की ज्योति को हमें पीठ नहीं दिखानी चाहिए और मन से समर्पित होकर भावपूर्ण आराधना करनी चाहिए! उन्होंने कहा इन दिनों में कन्याओं का विशेष पूजन करके दान अवश्य करना चाहिए उससे जीवन में मां की विशेष दया मिलती है! उन्होंने कहा इन दिनों में हम मां की विशेष पूजा करके सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं मां को प्रसन्न करने के यह विशेष दिन होते हैं! उन्होंने सभी भक्तों से देवी मां का विशेष ध्यान कराया और मां की विशेष महिमा का बखान किया! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में नगर जन मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button