नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

मनासा नीमच सीट अभी भी दोनों ही पार्टियों ने होल्ड पर रखी है दोनों पर हो रहा है मंथन जल्द हो सकती है दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा 

संवाददाता दशरथ माली चचोर

 

मनासा नीमच सीट अभी भी दोनों ही पार्टियों ने होल्ड पर रखी है दोनों पर हो रहा है मंथन जल्द हो सकती है दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा

एमपी विधानसभा में चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस ने अभी तक अपनी विधानसभा सीट को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है भाजपा ने मनासा विधानसभा सीट को होल्ड पर रखने के साथ ही संभावित भाजपा में मंदसौर के अन्य दावेदारों के नाम सामने लगे हैं वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी होने से पहले ऐसा सूत्रों से मिली खबर के अनुसार संभावित प्रत्याशी के रूप में मंदसौर से नरेंद्र जी नाहटा का नाम भी सामने आने लगा है वहीं क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा मानी जा रही है ।कांग्रेस बीजेपी में स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी ऐसे में यहां पर दोनों ही दलों में बाहरी व्यक्तियों को टिकट मिलने की संभावना ज्यादा बढ़ने से कार्यकर्ताओं में निराशा है। अगर दोनों ही दलों के प्रत्याशी बाहरी होंगे तो संभवत मनासा तहसील से त्रिकोणीय की बजाय चार उम्मीदवार मैदान में होंगे । सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बीजेपी कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी बाहरी होंगे तो यहां से स्थानीय के रूप में कांग्रेस के गद्दावर नेता डाक्टर मंगेश संगई और भाजपा के वर्तमान विधायक माधव मारुति निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं ऐसे में मानसा सीट की दावेदारी कौन कर सकता है या तो समय पर ही पता चलेगा पर एक बात तो हैं कि अगर स्थानीय को दोनों ही पार्टियों टिकट देती है तो संभव होता निर्दलीय का सवाल ही नहीं होता है पर अगर दोनों ही पार्टिया बाहर से उम्मीदवार लाकर मनासा तहसील में खड़ा करती है। तो यहां के स्थानीय लगभग निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं ऐसे में यहां पर 2023 के मनासा विधानसभा चुनाव में मनासा तहसील के समीकरण बिगाड़ सकते हैं ।क्योंकि यहां से चार उम्मीदवार हो सकते हैं जिसमें दो निर्दलीय और दो बीजेपी कांग्रेस से हो सकते हैं,,,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button