उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti तालाब की जलकुंभी मे मिला युवक का शव

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती 15 अक्टूबर थाना क्षेत्र के रतनपुरवा चौराहे के पस पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पश्चिम तरफ पानी गड्ढे में जलकुंभी के बीच रविवार को एक युवक का शव मिला| ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित गड्डे में जलकुंभी में एक युवक का शव पाया गया जो बदबू कर रहा था I सुबह सिवान मे निकले लोगों ने ने देखा तो जिसकी सूचना गांव में जाकर दिया ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और जिसकी ग्रामीणो ने रुधौली पुलिस को दिया सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ,विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार , टीम ने पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर शव का शिनाख्त कराने मे जुट गये मौके पर पहुंचे मृतक का बेटा मोनू ने शव की पहचान पिता बाबूनंद( 45 )पुत्र राम प्रसाद के रूप में किया l मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बाबूनंद 13 अक्टूबर की सुबह 09 बजे घर से निकले थे और काफी खोज बिन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था I मृतक की तीन लड़के और एक लड़की है जिसमें से संदीप ,सुनील बाहर रहता हैं और छोटा बेटा मोनू माँ के साथ घर पर रहता है I इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है lरिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button