LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार

 

सेना ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्निवीर की ”खुद को मारी गई गोली” से मौत हो गई। सेना में हाल में शामिल हुए अग्निवीर अमृतपाल सिंह 11 अक्टूबर को एक अग्रिम चौकी पर मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर गोली का जख्म था।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कमान ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, अग्निवीर अमृतपाल सिंह की राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गई गोली से मौत हो गई। अधिक जानकारी का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है।”

इसमें कहा गया है कि सिंह के पार्थिव शरीर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और चार अन्य रैंक के जवान के साथ एक एम्बुलेंस में उनके गृह नगर ले जाया गया।

इसने कहा कि सेना के जवान भी सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सेना ने कहा कि मौत का कारण खुद को पहुंचाई गई चोट पाए जाने के मद्देनजर, मौजूदा नीति के अनुसार कोई सलामी गारद नहीं दी गई या सैन्य अंत्येष्टि नहीं की गई।

सेना ने पोस्ट में कहा, ”भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।”

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button