LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Basti शक्ति दीदी अभियान से नारी होगी आत्म निर्भर-आई जी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – महिलाओं एवं बालिकाओं को सक्त बनाने एवं जागरुक करने को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड,बाजार,गांव,कस्बा,स्कूल,कालेज,सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओंव महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जायेगा। इस दौरान मंडलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जायेगी। वही पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button