बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा भाजपा महिला मोर्चा का महा सम्मेलन समदड़ी में हुआ आयोजित

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।भाजपा जिला महिला मोर्चा बालोतरा के तीनो विधानसभा क्षेत्रों का संयुक्त महा सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की मौजूदगी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित की अध्यक्षता मे समदड़ी मे सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महंत परशुराम गिरी ने भाजपा के कमल निशान का व्यापक अर्थ समझाया तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर संबोधन दिया।ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष इदाराम चौधरी ने मोर्चा महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से वर्षो से लंबित 33% राजनीतिक हिसेदारी को मोदी सरकार ने पूरा किया है।भाजपा ही महिला उत्थान के बारे में सोचने वाली पार्टी है। जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा सम्पूर्ण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित के नेतृत्व में खूब सक्रिय है। सभी पार्टी निर्देशित कार्यक्रमों में महिलाओं की संख्या आशानुरूप रहती है।महिलाओं का इतनी संख्या में रहना घर परिवार के जिम्मेदारी निर्वहन के अलावा समाज और राष्ट्र की सेवा में भी सलग्न रहने की पहल सराहनीय है।

सम्मेलन को पूर्व सरपंच बाबूलाल परिहार,बालोतरा नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में कार्यक्रम प्रभारी एवम समदड़ी मंडल अध्यक्ष मोहिनी देवी माली ने युवतियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा कर दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।साथ ही नवमतदाता युवतियों को भाजपा के समर्थन में मतदान करने को प्रेरित किया।

 सम्मेलन मे समदडी पंचायत समिति प्रधान संतोष जिनगर, उप प्रधान शैतान सिंह ,जिला मंत्री गणपत मेहता ,मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत व महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उषा चौहान,सुशीला सालेचा,जिला महामंत्री अनीता गुप्ता व सीता चौधरी,जिला मन्त्री ऊषा राठौर, बालोतरा शहर अध्यक्ष सरिता पंचारिया,पचपदरा से चंचल जैन,जिला परिषद सदस्य ममता विश्नोई, कौसल्या वैष्णव गुड़ामालानी,भगवती देवी आदि के साथ जिले के समस्त पदाधिकारी,सभी मंडलो की अध्यक्षो और मंडलों की पूरी टीम ने सम्मेलन मे भाग लिया।कार्यक्रम मेंएससी ,एसटी ,ओबीसी तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button