अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पुलिस अधीक्षक जिला भिवाङी द्वारा विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए अभियान के तहत जिले में अवैध शराब तस्करी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

1. श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला भिवाङी द्वारा विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए अभियान के तहत जिले में अवैध शराब तस्करी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते 1200 लीटर वाश नष्ट एंव 05 लीटर अवैध हथकङ शराब जप्ती की कार्यवाही की गई।

2. वारण्टी अंग्रेज सिंह जो थाना टपूकडा का हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार ।

दिनांक 11/10/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला भिवाङी द्वारा विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए अभियान के तहत जिले में अवैध शराब तस्करी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में मन् हनुमान प्रसाद SI थानाधिकारी खुशखेडा मय पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब की जंगल शाहपुर में चैकिंग की गई तो अवैध हथकङ शराब बनाने के लिए शराब की भट्टी चल रही थी तो भट्टी एंव अवैध शराब बनाने की सामग्री व वाश को मौके पर पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया उसी दौरान मौजा शाहपुर में अवैध शराब तस्करी के सम्बंध में तलाश की गई तो सोनासिंह पुत्र श्री जीतसिंह जाति रायसिख उम्र 42 साल निवासी शाहपुर थाना खुशखेडा के कब्जे में 05 लीटर अवैध हथकङ शराब मिलने पर मुलजिम सोनासिंह पुत्र श्री जीतसिंह जाति रायसिख उम्र 42 साल निवासी शाहपुर थाना खुशखेडा के विरुध वापसी थाना पर प्रकरण संख्या 286/2023 धारा 16/54 आबकारी अधिनियम में पंजिबद्ध की जाकर कार्यवाही की गई व थाना हाजा की

अन्य टीम द्वारा वारण्टी अंग्रेजसिंह पुत्र श्री अर्जुनसिंह जाति रायसिख उम्र 32 साल निवासी जखोपुर थाना टपुकङा जिला खैरथल-तिजारा को होण्डा चौक से गिरफतार किया गया।

गिरफतार वारण्टी

1- सोनासिंह पुत्र श्री जीतसिंह जाति रायसिख उम्र 42 साल निवासी शाहपुर थाना खुशखेडा जिला खैरथल – तिजारा राज.

2- अंग्रेजसिंह पुत्र श्री अर्जुनसिंह जाति रायसिख उम्र 32 साल निवासी जखोपुर थाना टपुकङा जिला खैरथल-तिजारा राज.

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button