उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

नहीं रहे श्री सीताराम इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र नाथ राय

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय संत कबीर नगर

 

नहीं रहे श्री सीताराम इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र नाथ राय क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ राय का बुधवार को सांय काल देहावसान हो गया। क्षेत्र में महेंद्र नाथ राय की सूचना आग की तरह फैल गई। और कुछ ही समय बाद मृतक महेंद्र नाथ राय के घर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गये।जब इस घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस को मिलना शुरू हुआ। तो उनके घर रात भर लोगों का आना जाना लगा रहा।जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान को मिली। तो वह तुरंत अपने समर्थकों के साथ महेन्द्र नाथ राय के घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। तथा महेंद्र नाथ राय के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। इस अंतिम संस्कार में गाड़ियों का बहुत लम्बा काफिला रहा।जब उनकी पार्थिव शरीर उनके विद्यालय पर पहुंचा तो विद्यालय परिवार के लोगों ने चरणों पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। और महेंद्र नाथ राय अमर रहें का नारा गुंजने लगा। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,महामंत्री गणेश पांडे, उपाध्यक्ष अमर राय, मंत्री अशोक यादव, मण्डल अध्यक्ष दिलीप राय, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय,हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि,सपा नेता रविंद्र राय, वकील राय, ग्राम प्रधान बालेंद्र राय,सपा नेता संजय यादव, भाजपा नेता संजय सिंह , जिला पंचायत सदस्य डॉ बंधू चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव सहित तमाम लोग शामिल हुए।

महेंद्र नाथ राय को श्रद्धांजलि देते भाजपा जिला अध्यक्ष

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button