उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

Basti बेहोश छात्रा को डाक्टर ने वाहन में देखने से मना करने पर भड़के अध्यापक

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बेहोश छात्रा को डाक्टर ने वाहन में देखने से मना करने पर भड़के अध्यापक डाक्टर ने छात्रा को जिला अस्पताल किया रेफर

रुधौली नगर पंचायत में स्थित दिलेश्वरी इंटर कॉलेज में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा दे रही अनदेऊरा गाँव की हाई स्कूल की छात्रा आरती जो कि कमरा नंबर 8 अचानक बेहोश हो गई बेहोशी को देखकर अगल-बगल में परीक्षा दे रहे छात्रा ने दौड़कर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार को सूचना दिए और आनन फानन में पहुंचे प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक महेंद्र तिवारी और हाई स्कूल की दो छात्र ने बेहोश छात्रा को निजी वाहन द्वारा सीएचसी रुधौली ले आए। अस्पताल में डियूटी पर बैठे डॉक्टर संजय चौधरी से छात्रा का वाहन मे ही तत्तकाल देखने के लिए आग्रह किया वही प्रधानाचार्य व अध्यापक महेंद्र तिवारी का आरोप है कि डॉक्टर अपनी कुर्सी से उठकर छात्रा को वाहन में देखने के लिए मना कर दिए और पर नाराज हुए अध्यापक गण ने डॉक्टर का विरोध जताने लगे जिसकी भनक थाने पर लग गई मौके पर मय फोर्स पहुंचे उपनिरीक्षक रामानंद सिंह और राघवेंद्र सिंह ने किसी तरह अध्यापक गण को समझा, बुझाकर मामले को शांत कराया स और स्ट्रेचर पर लाने के लिए कहा जिस सीएचसी पर पहुंच गये और डाक्टर सूचना पर छात्रा के परिजन भी ने छात्रा का उपचार करके जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया स डाक्टर संजय चौधरी ने बताया कि मै मरीज देख रहा था और वाहन पर ठीक से स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पाता इसलिए हमने स्टेचर पर छात्रा को लाने के लिए कहा जिससे ठीक से चेकअप करके इलाज किया जा सके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली, बस्ती

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button