LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा द्वारा नए मंच व आधुनिक तकनीक के साथ भव्य रामलीला का शुभारंभ वीरवार रात्रि 9 बजे से

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा द्वारा नए मंच व आधुनिक तकनीक के साथ भव्य रामलीला का शुभारंभ वीरवार रात्रि 9 बजे से

 श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा द्वारा सन् 1950 से लगातार संचालित हो रही रामलीला का आज वीरवार रात्रि से भव्य शुभारंभ किया जाएगा। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट के 73वें मंचन को इस वर्ष रामलीला कमेटी द्वारा आधुनिक रूप देते हुए डिजीटल एवं भव्य रूप देकर मंचन का विस्तार किया गया है। जिसके तहत रामलीला मैदान का नवीनीकरण, रामलीला मंच को सौंदर्यीकरण एवं प्राचीन व अनुभवी कलाकारों के साथ आधुनिक डिजीटल तकनीक की सहायता के साथ रामलीला का दिव्य स्वरूप दर्शकों को लुभाने का काम करेगा। 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव करेंगे। प्रभु राम की 73वीं लीला मंचन की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी नारायण दास सिंघल करेंगे, अतिविशिष्ठ अतिथि दुलीचंद चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई के सुरेश कुमार संघी होगे तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंगलमुखी किन्नर समाज प्रधान विनोद सैनी, भगवान दास चौधरी, उमाशंकर सोनी, सारिका गर्ग, गोपाल मित्तल, डॉ राधेश्याम, रघुबीर सैनी, महेश गुप्ता पत्रकार, सुमित भारद्वाज, मिथलेश हरित, हितेश वर्मा एडवोकेट व पवन अग्रवाल रहेंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से एडवोकेट विजेन्द्र कुमार संघी, आदित्य संघी एडवोकेट, गोपाल शरण गर्ग, गोविंद भारद्वाज व धर्मचन्द छाबडा मौजूद रहेंगे। रामलीला ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि बडे ही हर्ष की बात है कि आधुनिक समय में भी आज की युवा पीढी में प्रभु राम की लीला के प्रति रूझान बढ रहा है, जो कि पिछले वर्ष रामलीला मंचन के दौरान हमें देखने को मिला। जिससे प्रेरित होकर रामलीला कमेटी ने रामलीला को नया स्वरूप देने का संकल्प लिया और भगवान राम के आर्शीवाद से ट्रस्ट ने इस वर्ष जो रामलीला मंचन को नया स्वरूप देने का बीडा उठाया थ, वह क्षेत्र के धर्मपेमियों के सहयोग से पूरा भी कर लिया गया है। जिससे दर्शकों को बैठने में असुविधा नहीं होगी और रामलीला मैदान व मंच के नवीनीकरण के साथ इस वर्ष अत्याधुनिक तकनीक द्वारा रामलीला का भव्य मंचन दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button