अपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगरर थाना क्षेत्र मे केबिल तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

*पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगरर थाना क्षेत्र मे केबिल तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।*

*चोरी गया केबिल तार 50 मीटर कीमती करीब 30 हजार रुपये का किया गया जप्त ।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 5.10.2023 को फरियादी राजेश पांडे पिता श्री महेंद्र कुमार पांडे उम्र 39 साल निवासी देवेंद्रनगर थाना आकर रिपोर्ट किया कि राइस मिल के लिए लगी केबिल तार दिनांक 4.10.23 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर काट कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 338/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* – थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि रतीराम प्रजापति द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार, अति.पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति आरती सिंह व अनु.अधिकारी पुलिस पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी. आर.आर. प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की जाकर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखविर सूचना पर संदेही उमेश कोरी पिता दीनदयाल कोरी एवं धर्मेंद्र प्रजापति को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया जिनके कब्जे से चोरी गया केबिल तार 50 मीटर कीमती करीब 30 हजार रुपये का जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल पन्ना दाखिल किया गया है ।

*सराहनीय योगदान* – उपरोक्त संम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी आर.आर. प्रजापति , प्र.आर. बाबूलाल प्रजापति ,धीरेन्द्र सिंह , राजेंद्र सिंह ,रामकरण प्रजापति , आनंद बागरी आरक्षक जीतेन्द्र अचाले , दिलीप शर्मा, मुकेश यादव, राकेश सिंह पटेल, चा.आर. संतोष आर्य , का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button