भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बनेगी: प्रियंका मीना

( जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर )
गुना ! चाचोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण देना मेरा मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच डर के माहौल को खत्म करना है। इस इलाके में काफी अशिक्षा है। शिक्षा को लेकर भी मुझे काम करना है। लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हों, यह भी प्रमुख उद्देश्य रहेगा। कांग्रेस विधायक ने यहां कोई विकास नहीं कराया। यह तय की है प्रदेश में फिर कमल खिलने जा रहा है।
यह बात गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका मीना ने शनिवार को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नागरिकों के लिए निरंतर काम कर रही है। लाडली बहना जैसी योजना लागू की है। चांचौड़ा क्षेत्रमें 67 हजार से ज्यादा लाडली बहनों को योजना का लाभ दिया है। लाडली बहना आवास योजना भी लागू की है, जिसका फायदा बहनों को मिल रहा है। मौजूदा कांग्रेस विधायक द्वारा चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि जिला बनाने से ज्यादा क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण है। अशिक्षा को दूर करना महत्वपूर्ण है। ममता मीना की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के बाद उनसे बात करने की कोशिश की। चांचौड़ा विधानसभा में कई बार कांग्रेस की जीत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कब्जा किसी का नहीं होता। भाजपा परिवार की तरह काम करती है। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि वह पिछले 3-4 वर्षों से जनसेवा में हैं। तभी से निरन्तर इस क्षेत्र के लोगों से मिल रही हैं। उनको जान रही हैं। गरीब की दुआ सब कुछ होती है। इज्जत दोगे तो सामने वाले से भी इज्जत मिलेगी। यहां कांग्रेस के विधायक हैं, ऐसा लगता नहीं है कि उन्होंने यहां कोई विकास किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ। कांग्रेस ने यहां काफी डैमेज किया हुआ है। विकास का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि गाना गा कर कोई जन आक्रोश रैली निकाली जाती है क्या। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। भाजपा सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने रही है।
Subscribe to my channel


