खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बंदियों के साथ अपराधी सुधार दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
बंदियों के साथ अपराधी सुधार दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन
खैरथल तिजारा 3 अक्टूबर राज्य भर में चलाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तीसरे दिन अपराधी सुधार दिवस पर राजकीय कारागृह किशनगढ़ बास में, बंदियों के साथ अपराधी सुधार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान जिला परीवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह ने विभाग की योजनाएं यथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार, छात्रवृत्ति योजना, अनुप्रति योजना, दिव्यांगजन से संबंधित योजना, अनुजा निगम की योजनाएं बताई तथा समाज की मुख्य धारा में जुड़ने एवं स्वरोजगार हेतु संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार को लाभ पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सीमा जांगिड़ छात्रावास अधीक्षक द्वारा योग और ध्यान के माध्यम से अपने क्रोध और मन पर नियंत्रण करने की विधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विष्णु हेड कांस्टेबल ने सभी बंदियों को अपराधों की राह छोड़कर एक सभ्य नागरिक बनने की प्रतिज्ञा दिलवाई, सभी बंदी इस विचार गोष्ठी से खुश थे। सभी ने आगंतुक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


Subscribe to my channel


