धर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा
भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने कल न्यायालय परिसर महेंद्रगढ़ में पौधा रोपण का कार्य किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने कल न्यायालय परिसर महेंद्रगढ़ में पौधा रोपण का कार्य किया। शाखा अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि आज न्यायालय परिसर में अंजीर व चंदन के पौधे लगाए गए। महेंद्रगढ़ जिले में शाखा द्वारा पहली बार विभिन्न स्थानों पर अंजीर व चंदन के पौधे लगाए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करती है।
न्यायालय परिसर में शाखा ने तीसरी बार वृक्षारोपणका कार्य किया व पहले लगाए गए पौधों का भी निरीक्षण किया। शाखा सदस्यों ने अपने लगाए गए पौधों को वृक्ष बनते देखकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शाखा अपने लगाए गए पौधों का समय-समय पर निरीक्षण भी करती रहती है व 3 साल तक उनकी देखभाल करती हैं।
न्यायालय परिसर में किए गए पौधारोपण में माननीय न्यायाधीश श्री सोहनलाल मलिक व बार प्रधान एडवोकेट राजकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। माननीय न्यायाधीश को फूलों के पौधे भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् महेंद्रगढ़ से रमेश सैनी प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़, श्री रतनलाल माधोगढ़िया, संजय माधोगढ़िया, हरि सिंह यादव, नीरज मित्तल, दिलीप गोस्वामी, रीना बंटी, सोनिया जिंदल, प्रवीण जोशी व जिला बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के सदस्य उपस्थित रहे। पेड़ पौधों की सटीक जानकारी रखने वाले संदीप कुमार ने सभी लगाए गए पौधों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई व पौधे लगाने में पूर्ण सहयोग दिया।
~~नीरज मित्तल

Subscribe to my channel


