अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के फूलबाग में बदमाशों का आतंक बढ़ रही गाड़ी चोरी की घटनाएं

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा 

 

भिवाड़ी के फूलबाग में बदमाशों का आतंक बढ़ रही गाड़ी चोरी की घटनाएं

भिवाड़ी में बदमाश इन दिनों इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब सड़क किनारे खड़ी लोगों की गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं रही है। ये बदमाश भीड़ भाड़ वाली जगह पर भी पुलिस से बेखौफ गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर रहे हैं, ऐसा ही एक वारदात सोमवार देर शाम भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर देखने को मिला जब भिवाड़ी के फूलबाग थाना अंतर्गत एक बैंक में काम करने वाले बैंककर्मी की गाड़ी का बदमाशों ने ड्राइवर साइड का सीसा तोड़ दिया और उसमे रखा लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान चोरी कर फरार हो गए। 

पीड़ित बैंककर्मी प्रदीप कुमार ने बताया की सोमवार देर शाम वो बैंक से काम खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में निमाईं सोसाइटी के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर घर के लिए सब्जी खरीदने के लिए सब्जी की दुकान पर रुका और जब कुछ समय बाद ही सब्जी लेकर अपनी गाड़ी के पास आया तो गाड़ी का ड्राइवर साइड का सीसा टूटा हुआ मिला और उसके अंदर रखा उसका लैपटॉप चोरी हो गया। प्रदीप ने तुरंत ही 100 नंबर पर फोन कर भिवाड़ी पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी लगते ही भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित प्रदीप से मामले की पूरी जानकारी जुटाई गई है। जानकारी के अनुसार जिस जगह यह वारदात हुई है उस जगह पर या उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है बताया जा रहा है की इसी जगह पर करीब 1 साल पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था लेकिन उस वारदात से भी दुकानदारों ने सबक नहीं लिया और एहतियात के तौर पर किसी ने भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button