खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा

नारनौल की बेटी महिका गौड़ इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में प्रमुख गेंदबाज के रूप में शामिल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

नारनौल की बेटी महिका गौड़ इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में प्रमुख गेंदबाज के रूप में शामिल 

 

नारनौल में कर्मचारी कॉलोनी निवासी एवं बिजली के नामी ठेकेदार सुनील गौड़ की भतीजी एवं स्वर्गीय श्री अजुध्या प्रसाद गौड़ की पोत्री महिका गौड़ ने हाल ही में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए दूसरा मैच खेलते हुए इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाई। इस मैच में महिका ने श्रीलंका के 3 विकेट चटकाए। महिका इससे पहले यूएई की टीम की तरफ से भी खेल चुकी है।

      

महिका की शानदार उपलब्धि पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एवं वरिष्ठ एडवोकेट राकेश मेहता ने बधाई देते हुए कहा की बेटी दिवस के ऊपर महिका की इस उपलब्धि से न केवल इंग्लैंड बल्कि भारत का भी नाम रोशन हुआ है। उन्होंने महिका के चाचा सुनील गौड़ को बधाई देते हुए कहा की उनकी भतीजी ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए नारनौल का नाम भी ऊंचा किया है।

           

गौरतलब है कि की महिका के पिता अनिल गौड़ इंग्लैंड में एक आईटी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से इंग्लैंड में ही रह रहे हैं। महिका की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

         

महिका ने बताया कि इंग्लैंड की टीम में शामिल होने वाली वह दक्षिण एशिया की पहली खिलाड़ी है। महिका के पिता अनिल वर्ष 2014 में कंपनी की तरफ से यूएई में भेज दिया गया थे, वही महिका गौड़ इससे पहले ही इंग्लैंड में क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए वहां के एक क्लब को ज्वाइन कर चुकी थीं।

            

सुनील गौड़ जो कि महिका के चाचा हैं, उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में उनके भाई अनिल गौड़, महिका व परिवार के सभी सदस्य नारनौल आए हुए थे। उस समय जयपुर में आईपीएल मैच का आयोजन हो रहा था जिसे देखने महिका परिवार के साथ देखने गई थी। मैच देखने के बाद महिका की क्रिकेट में रुचि बढ़ गई और गार्डन में नियमित अभ्यास करने लगी और उसके बाद उसने क्लब ज्वाॅइन किया और आज वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय महिला टीम में शामिल होकर नापने केवल अपने परिवार का और भारत देश का बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन कर रही है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button