अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारस्वास्थ्यहरियाणा
नारनौल सीएसडी कैंटीन में बेचा जा रहा है एक्सपायरिंग डेट का सामान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
श्री हेमंत कुमार नारनौल निवासी, उन्होंने सोशल मीडिया को कुछ फोटो खाने के तेल *Saffola Brand* की भेजी है, जो कि उन्होंने सीएसडी कैंटीन, नारनौल से खरीदी है और एक बिल की कॉपी भी साथ भेजी है।
*उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएसडी कैंटीन से उन्होंने जो Saffola का रिफाइंड तेल खरीदा है, उसकी एक महीने पहले ही एक्सपायरी डेट जा चुकी हैं। खाने पीने की चीजों में इतनी बड़ी लापरवाही को देखकर उन्होंने सीएसडी कैंटीन मैनेजर के संज्ञान में ये सारी बातें लेकर के आए। परंतु बड़े ही खेद का विषय है कि ना तो उन्होंने तेल की कैनी को रिप्लेस किया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने कहा इससे पता लगता है कि सीएसडी कैंटीन के मैनेजर पता होने के बावजूद एक्सपायरिंग डेट का खाद्य तेल बेचकर जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।*
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों व यहां के जनप्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश यादव जिनके पास सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का विभाग भी है, के संज्ञान में यह बात लाने का प्रयास करते हुए कहा है कि नारनौल सीएसडी कैंटीन में स्टाॅक की जांच कराई जाए ताकि खाने की एक्सपायरिंग डेट की वस्तुएं ना बेची जाए और जो भी इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Subscribe to my channel


