अपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चुनाव नजदीक आते ही अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गुण्डा बदमाशों का किया गया जिला बदल

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

चुनाव नजदीक आते ही अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गुण्डा बदमाशों का किया गया जिला बदल

पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण थोटा द्वारा जिले में शाति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपराधिक गतिबिधियों में संलिप्त व्यक्तियों के बिरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशिक किया गया था। अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति आरती सिंह ,अनु.विभा.अधि.पुलिस एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी. रतिराम प्रजापति द्वारा थाना के गुण्डा बदमाश शैलेन्द्र उर्फ बेटवा पटेल छोटे लाल पटेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम बडौरा थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना म.प्र. के बिरुद्ध जिला बदर प्रकरण तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय पन्ना में पेश किया गया था जहां से श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट पन्ना द्वारा अनावेदक शैलेन्द्र उर्फ बेटवा पटेल का 06- माह की अवधि के लिय़े जिला पन्ना तथा पन्ना जिले से लगे सीमावर्ती जिलो सतना ,दमोह ,कटनी, छत्तरपुर, बांदा के बाहर रहने हेतु निष्काशित किया गया है।जिसके पालन में अनावेदक को दिनांक 24.09.2023 को रीवा जिला में छोडा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी. रतिराम प्रजापति व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button