धर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल शहर में भगवान गणेश के उत्सव में किन्नर समुदाय का अद्वितीय सहयोग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
नारनौल शहर में भगवान गणेश के उत्सव में किन्नर समुदाय का अद्वितीय सहयोग
*नारनौल शहर में इस साल हर मोहल्ले व गलियों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर गणेश उत्सव मनाएं जा रहे हैं तथा चंद्रमुखी किन्नर समुदाय व उनके गुरु विनोद सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर कराया जा रहा है पूजा पाठ*
नारनौल शहर में अबकी बार 50 से भी ज्यादा विभिन्न मंडलों ने भगवान गणेश जी के पंडाल लगाकर उनमें गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूरे नारनौल शहर को मानों धर्म संसद में बदल दिया है। इन मंडलों में मुख्य अतिथि के रूप में नारनौल के चंद्रमुखी किन्नर समुदाय व उनके गुरु विनोद सैनी को आमंत्रित करने की प्रतिस्पर्धा जारी है। वहीं किन्नर समुदाय एवं उनके गुरु भी इन धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। किसी को मना भी नहीं कर पाते, परंतु एक दिन में दो या तीन जगह से ज्यादा जगह जाना संभव भी नहीं है, ऐसा उनके गुरु विनोद सैनी कहना है।
*पहली बार लोगों ने किन्नर समुदाय में वो इंसानियत का चेहरा देखा है, जिसकी शायद उन्होंने कभी कल्पना भी ना कि होगी। नारनौल का किन्नर समुदाय समाज में पूरी तरह घुल मिलकर, जहां भगवान में आस्था रखता है, वही गौशालाओं में सवामणी लगाकर बेजुबान पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध कराता है, गरीबों की बेटियों की शादी में सहायता कर इन लोगों ने शहर के लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया की किन्नर समुदाय के बारे में जो हम सुना करते थे वह गलत था, ये भी हमारे बीच से है और आम इंसान की तरह दयालु और कृपालु है।*
विगत रात्रि मियां की सराय में विघ्नहर्ता मंगल मंडल ने किन्नर समुदाय एवं उनके गुरु विनोद सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर किन्नर मौसी महक ने लड्डू, नेहा, प्रगति, पीहू, बीना इत्यादि ने विघ्नहर्ता मंडल को 31हजार रुपए की राशि नगद प्रदान की और वहां पर एक छोटी बच्ची का जन्मदिन होने के कारण उसे भी 1100 रुपए की राशि उपहार स्वरुप किन्नर गुरु विनोद सैनी ने भेंट की। किन्नर समुदाय की इन दरियादिली से सभी गणेश मंडल गदगद है।

Subscribe to my channel


