उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन में स्थित कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 22.09.2023*

आज दिनांक 22.09.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन्स, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। 

तत्पश्चात महोदय द्वारा एमटी शाखा व क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। तथा अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button