ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

निजामपुर में डेढ़ किलोमीटर का बनेगा बाइपास दशकों पुरानी मांग डिप्टी सीएम ने की पूरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*5 करोड़ होंगे खर्च,बाइपास बनने से हादसों में आएगी कमी, नलवाटी क्षेत्र के लोगों ने डिप्टी सीएम का जताया आभार*
*गहली गांव में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली की ओर से आयोजित रैली में 7 मई को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की थी घोषणा*
नारनौल नलवाटी क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। दशकों पुरानी मांग को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरी कर दी है। अब निजामपुर कस्बा में बाइपास बनेगा। इसकी मंजूरी हो गई है। करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी के इस बाइपास पर पांच करोड़ 18 हजार राशि खर्च की जाएगी। बाइपास की मंजूरी मिलने की खबर मिलने पर नलवाटी क्षेत्र के 15 गांव और पड़ोसी प्रदेश राजस्थान के गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
*महेंद्रगढ़ जिला की भौगोलिक स्थिति की बात करें तो पूर्व में भिवानी और रेवाड़ी जिले, उत्तर में रेवाड़ी जिले और राजस्थान के अलवर जिले, राजस्थान के अलवर, जयपुर और सीकर जिलों और पश्चिम में सीकर और राजस्थान के झुन्झुनूं जिलों से पश्चिम में स्थित है। पश्चिम में जो जिला का क्षेत्र है, वह राजस्थान से सटा है। निजामपुर के इस क्षेत्र को नलवाटी के नाम से भी जाना जाता है। पहले जो सरकारें आई, सभी ने नलवाटी क्षेत्र के साथ भेदभाव किया। निजामपुर ऐसा कस्बा है जहां से आस-पास के करीब 15 गांव और माइनिंग जोन बायल, धौलेड़ा, बखरीजा जैसे क्षेत्र आते है। यहां से रोजाना ओवरलोड सैकड़ों वाहन गुरुग्राम, दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना होते है। ऐसी स्थिति में अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रही है। इसी के चलते नलवाटी क्षेत्र के लोगों ने हर सरकार से निजामपुर कस्बा में बाइपास बनवाने की डिमांड की, पर सिरे नहीं चढ़ी।*
अब जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सात मई को गांव गहली में जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली की ओर से आयोजित रैली में आए तो यहां भी आयोजक व नलवाटी के लोगों ने निजामपुर बाइपास की डिमांड रखी। जिस पर डिप्टी सीएम ने मंच से ही घोषणा की थी कि जल्द ही निजामपुर बाइपास मंजूर कर दिया जाएगा। अब वीरवार को चंडीगढ़ से डिप्टी सीएम के महकमे पीडब्ल्यूडी विभाग के स्पेशल सैकट्ररी ने इस बाइपास की एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूव्ल की मंजूरी दे दी है।
*जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि नलवाटी की यह दशकों पुरानी मांग थी, जिसे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंजूर किया है। इसी कार्य के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय छिलरो भी निरंतर प्रयासरत रहे है।*
*बॉक्स*
*डेढ़ किलोमीटर लंबा बनेगा बाइपास, खर्च होंगे 5 करोड़*
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से वीरवार जारी पत्र के मुताबिक निजामपुर कस्बा का बाइपास बनेगा। इसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर की होगी। इस बाइपास पर पांच करोड़ 18 हजार की राशि खर्च होगी। बाइपास बनने से गावड़ी जाट, छिलरो, निजामपुर, नापला, धानौता, दनचौली, पवेरा, मौखूता, बामनवास, घाटासेर, ढाणी छापड़ा व तलोट गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही माइनिंग जोन बायल, बखरीजा, धौलेड़ा साइड से निजामपुर की तरफ से आवागमन करने वाले भारी वाहनों को भी लाभ मिलेगा। निजामपुर कस्बे में रहने वाले दुकानदारों को भी राहत मिलेगी। वहीं दुर्घटनाओं का भी ग्राफ कम होगा। निजामपुर के पूर्व सरपंच देशराम, रामसिंह सरपंच, पूर्व सरपंच संदीप छिलरो, हरफूल दनचौली, अजीत सिंह, सरजीत निजामपुर, जगदीश शर्मा, मुकेश शर्मा, सत्यवीर निजामपुर, शिवराम धानौता, कमल दनचौली, रणवीर, विनोद तलोट, कृष्ण कारोली, करणसिंह सरेली, विरेंद्र घाटासेर, जोगेंद्र जेलदार व संदीप छिलरो सहित नलवाटी क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button