ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नगर परिषद के गोवंश को पकड़ने वाली एजेंसियों का देखो हाल नगर पार्षद के घर के बाहर लग रहा है सांडों का डेरा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

नगर परिषद के गोवंश को पकड़ने वाली एजेंसियों का देखो हाल नगर पार्षद के घर के बाहर लग रहा है सांडों का डेरा
श्री संदीप जैन बंटी नगर परिषद वार्ड नंबर 21 ने बताया कि नगर परिषद नारनौल ने गोवंश को पकड़ने वाली एजेंसी हायर की हुई है, जिन्हें शहर में आवारा सांड व गउओ को पड़कर नगर परिषद द्वारा प्रायोजित नंदी गौशाला में छोड़कर आने या शहर से दूर बाहर छोड़कर आना होता है। परंतु बड़े ही आश्चर्य की बात है कि शहर में हर रोज सड़कों पर सांडों की लड़ाई से जान और माल का इतना नुक्सान हो रहा है, की आम आदमी सोचने को मजबूर है कि नगर परिषद की यह एजेंसी और इसके ठेकेदार आखिरकार कर क्या रहे हैं?
*नगर पार्षद संदीप जैन ने कहा कि नगर परिषद के ठेकेदार को इन सांडों को शहर से पकड़कर गौशाला में छोड़ना होता है। इसके अलावा नंदी गौशाला पर हर महीने लाखों रुपए का खर्च नगर परिषद द्वारा नंदी गौशाला की व्यवस्था पर एवं गउओं व सांडों के चारे पर खर्च किया जाता है। परंतु उसके बावजूद शहर में दिन प्रतिदिन आवारा सांडों व आवारा गउओं की संख्या बढ़ती ही जा रही। उन्होंने कहा कि उनके मकान के बाहर भी दर्जनों आवारा सांड व गउएं बैठे रहते हैं और कई बार इनकी लड़ाई में सड़क पर खड़े वाहनों का नुकसान भी हो चुका है तथा कुछ बुजुर्गों को चोट भी पहुंची हैं।*
उन्होंने कहा कि वे यह मामला नगर परिषद के संज्ञान में भी ला चुके है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद चेयरपर्सन से मांग की है कि नगर से आवारा सांडों व आवारा गउओं को तुरंत शहर से बाहर भेजा जाए ताकि लोगों को जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद द्वारा हायर की गई एजेंसी को इन आवारा पशुओं को पकड़ कर बाहर छोड़ने के एवज में कितनी पेमेंट की गई है, इसकी इंक्वायरी कराने की मांग भी की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button